जापान: साप्पोरो में विस्फोट में तीन लोग घायल
26-Nov-2024 02:46 PM 7812
टोक्यो, 26 नवंबर (संवाददाता) जापान के साप्पोरो शहर में मंगलवार को एक इमारत में विस्फोट होने से तीन लोग झुलस गये। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट साप्पोरो के व्यस्त मनोरंजन जिले सुसुकिनो की एक इमारत में हुआ। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 03:18 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। उन्होंने 17 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भिजवाईं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^