जारी मुद्रा नोट छपाने के सात मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
21-Feb-2025 08:25 PM 7523
नयी दिल्ली 21 फरवरी (संवाददाता) सिक्योरिटी पेपर के आयात और जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) की छपाई में शामिल मॉड्यूल के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कल महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु और बिहार में 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी ली और एफआईसीएन की छपाई में शामिल सात अतिरिक्त मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुये नौ लोगों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें कहा गया है कि एफआईसीएन की छपाई में लगे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान में डीआरआई ने महाराष्ट्र (4), हरियाणा (1), बिहार (1) और आंध्र प्रदेश (1) में सात और मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया तथा नौ लोगाें को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 8 फरवरी, 2025 को डीआरआई ने गाजीपुर और बेंगलुरु में ‘आरबीआई’ और ‘भारत’ (‘सुरक्षा पत्र’) लिखे हुए एम्बेडेड सुरक्षा धागे वाले उच्च गुणवत्ता वाले कागज के वास्तविक आयातक पाए गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और अगले दिन 9 फरवरी को, डीआरआई ने आयातित सुरक्षा पत्रों का उपयोग करके एफआईसीएन छापने वाली दो सुविधाओं (ठाणे, महाराष्ट्र और भिवानी जिला हरियाणा) का भंडाफोड़ किया था, जहां डीआरआई द्वारा की गई शिकायत के आधार पर क्षेत्राधिकार वाले पुलिस अधिकारियों ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^