जगुआर ने यूनाइटेड को 1-1 पर रोका
29-Oct-2022 08:11 PM 3590
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (संवाददाता) फुटबाल दिल्ली सीनियर डिवीजन लीग में कमजोर आंके जा रहे जगुआर एफसी ने शनिवार को यूनाइटेड भारत को 1-1 की बराबरी पर रोक कर एक और अप्रत्याशित परिणाम निकाला। नेहरू स्टेडियम पर खेले गए दिन के दूसरे मैच में सीआईएसएफ ने दिल्ली टाइगर्स को 3-0 से परास्त किया। विजेता के गोल मोहम्मद, राजदीप और जतिंदर ने किये। लगभग आधा दर्जन अवसरों पर सुंदर बचाव के लिए पराजित टाइगर्स के गोलकीपर वंश वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच आंका गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^