जल संचय अभियान उज्जैन में भी हो रहा है शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
14-Jan-2025 12:00 AM 671

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूरत, अहमदाबाद में शुरू हुए जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी शुरूआत हो रही है। खजुराहो, सागर, रीवा के बाद उज्जैन से भी इस अभियान का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी युवा शक्ति जब इस कार्य से जुड़ेगी तो हम धरती माँ को उपहार देंगे, इस प्रक्रिया से जल के भंडार मे वृद्धि होगी। जल संचय हमारी समस्याओं को हल करने का सबसे बेहतर साधन है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि देश में चलाये जा रहे अभियान में समाज-सेवियों की सहभागिता से आमजन में भी जागरूकता आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^