जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
17-Jul-2023 05:06 PM 6335
जम्मू, 17 जुलाई (संवाददाता) जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के सतर्क जवानों के संयुक्त अभियान में कल देर रात जिला पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि पुंछ नदी के पास आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सतर्क जवानों ने आतंकवादी को सीमा के अंदर घुसने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज तड़के आतंकवादियों ने फिर से घुसपैठ करने का प्रयास किया। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और भारी गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरे आतंकवादी को पुंछ नदी में गिरते हुए देखा गया।” लेफ्टिनेंट कर्नल बर्तवाल ने कहा कि एक व्यापक तलाशी अभियान में घटनास्थल से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर युद्ध जैसी सामग्री का भंडार बरामद किया गया। जिनमें मैगजीन के साथ एक एके-74 राइफल, ग्यारह राउंड कारतूस और खाने पीने का सामान शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के सतर्क जवानों ने अपनी त्वरित कार्रवाई से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों का उद्देश्य पुंछ जिले में शांति भंग करना था।” पीआरओ ने कहा, “सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा पर पूरी तरह से सतर्क हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^