जम्मू-कश्मीर में वर्षा होने के आसार
04-Jul-2023 01:47 PM 1971
श्रीनगर, 04 जुलाई (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही अगले पांच दिनों तक बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आज आमतौर पर बादल छाए रहने के बीच छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे आज मौसम ठंडा रहने के आसार हैं। पांच-आठ जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा या आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर आज सुबह के समय मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। श्रीनगर में पिछली रात 19.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। काजीगुंड में तापमान एक दिन पहले 17.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा, पहलगाम में सोमवार रात का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा का तापमान पिछली रात 16.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान सोमवार रात 16.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा, गुलमर्ग में पिछली रात 13.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^