जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि
24-Feb-2022 02:38 PM 8728
जम्मू, 24 फरवरी (AGENCY) जम्मू के रणबीर सिंह पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैन्यदलों ने गुरुवार तड़के संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू के आर एस पुरा में जवानों ने जबोवाल और बिक्रम पोस्ट के बीच आज तड़के चमकती रोशनी देखी और उन्होंने संदिग्ध ड्रोन पर 10-12 गोलियां चलाई, जिसके बाद वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध ड्रोन से हथियार या नशीले पदार्थ गिराए जाने के संदेह होने पर बीएसएफ के जवानों ने तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया, कि सेना जवान ड्रोन से गिराये गए वस्तुओं को ढूंढने के लिए तलाश अभियान चला रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^