जम्मू में सेब से लदा ट्रक पलटा, चार की मौत
20-Oct-2023 11:22 AM 4815
श्रीनगर, 20 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के झज्जर कोटली इलाके में सेब से लदा एक ट्रक सड़क से फिसलकर पलट गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सूत्रों के अनुसार हादसे के समय सेब की पेटियों से लदा एक ट्रक कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुरुवार देर रात ट्रक झज्जर कोटली के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। इसके तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, तो ट्रक में सवार चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^