02-Dec-2022 09:33 PM
7807
धार, 02 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने सदैव जनजातीय समाज के उत्थान के प्रयास किए हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही जनजातीय समाज को गुमराह करने का काम किया है। आज कांग्रेस पेसा एक्ट के बारे में जनजातीय भाई-बहनों के बीच भ्रम फैला रही है।
श्री शर्मा ने यह बात आज धार जिले के गंधवानी में आयोजित जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजातीय गौरव यात्राओं के माध्यम से ग्राम और चौपालों पर जाकर पेसा एक्ट के लाभ बता रही है, ताकि जनजातीय भाई-बहनों को सही जानकारी मिले और कांग्रेस अपने गलत मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को पेसा एक्ट को जानने और कांग्रेस के भ्रम में न आने का संकल्प भी दिलाया। सम्मेलन में डॉ निशांत खरे, सांसद छतर सिंह दरबार, सरदार सिंह मेड़ा, रंजना बघेल, जयदीप पटेल और जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने भी संबोधित किया।...////...