जनजातीय संस्थान में सामुदायिक भवन का भी किया जाएगा प्रावधानःनेगी
17-Nov-2023 10:59 PM 5967
शिमला, 17 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को शिमला ग्रामीण उपमण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेवग नेहरा के घरोग में जनजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। राजस्व मंत्री ने घरोग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जगह संस्थान के लिए उपयुक्त है। स्थानीय समिति से वन अधिकार अधिनियम की मंजूरी अपेक्षित है ताकि इसके निर्माण कार्य के संबंध में जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्र सरकार को प्रेषित की जा सके। केन्द्र सरकार से पैसा प्राप्त होने के उपरांत संस्थान का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^