जनजातीय समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा : राज्यपाल श्री पटेल
28-Feb-2024 12:00 AM 839

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि रक्तजनित रोगों विशेष कर सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए व्यापक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव है कि आर्थिक रूप से गरीब और दूरस्थ अंचल में रहने वाले जनजातीय लोगों के लिए चिकित्सा केन्द्रों तक पहुँचना अपेक्षाकृत कठिन है। इसके लिए हमें चिन्हित समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा। सर्वेक्षण, जाँच, जेनेटिक काउंसलिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागृति के कार्यों को व्यापकता प्रदान करनी होगी।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^