जनजातीय विकास कार्य प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित हो : राज्यपाल श्री पटेल
04-Sep-2024 12:00 AM 907

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय समुदाय को विकास के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा है कि सबका साथ और सबका विकास, समावेशी समाज का आधार है। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय विकास और कल्याण प्रयासों को प्रेरक दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जाना चाहिए। देश में सर्वाधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य होने के कारण प्रदेश का दायित्व है कि जनजातीय विकास और कल्याण के कार्य आदर्श स्वरूप में संचालित हों। उन्होंने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं पी.एच.डी. छात्रवृत्तियों के प्रावधानों को केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुसार किए जाने की जरूरत बताई है। उन्होंने जनजातीय समुदाय की मेधावी प्रतिभाओं के माध्यम से समुदाय के युवाओं और भावी पीढ़प को प्रेरित करने की जरूरत बताई है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^