जनसेवक धर्मनिरपेक्ष दुनिया, शांतिपूर्ण उपमहाद्वीप के दूत बनें-दलाई लामा
03-Aug-2023 11:27 PM 6431
जम्मू, 03 अगस्त (संवाददाता) आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने गुरुवार को जनसेवकों को एक संदेश में उनसे धर्मनिरपेक्ष दुनिया और शांतिपूर्ण उपमहाद्वीप का दूत बनने को कहा। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मौजूद श्री दलाई लामा ने प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को अपना उपदेश दिया। उन्होंने जनसेवकों से उपमहाद्वीप में शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर एक धर्मनिरपेक्ष दुनिया के दूत बनने के लिए कहा। प्रशासनिक सचिव अमित शर्मा और निदेशक लक्ष्य सिंगला के साथ अधिकारियों ने जब उनसे मुलाकात की, तो एक संक्षिप्त बातचीत में श्री दलाई लामा ने उन्हें उपदेश दिया कि उन्हें कभी भी विशेष धर्मों के मोनोटाइप मार्ग का पालन करने के संकीर्ण दायरे में नहीं आना चाहिए, बल्कि सार के साथ धर्मनिरपेक्षता का अभ्यास और प्रचार करना चाहिए। मानवतावाद का जो युगों-युगों से संसार में जीवन के अस्तित्व का वास्तविक आधार है। उन्होंने इस विषय पर श्री अमित शर्मा के साथ बातचीत और जीवंत विचारों का आदान-प्रदान भी किया और उम्मीद की कि वह लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के अन्य अधिकारियों के साथ आने वाले समय में सार्वभौमिक शांति और भाईचारे के सच्चे दूत के रूप में कार्य करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^