जनता के बीच जाने से डर रही है कांग्रेस-भंडारी
19-Oct-2023 07:40 PM 3451
जयपुर, 19 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आपसी गुटबाजी और अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच जाने से डर रहे है। डा भंडारी ने शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसके कारण अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची ही जारी नहीं हो पाई है। राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी का आलम यह है कि अब लोग प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली तक पहुंच गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^