जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी योगी सरकार : अजय राय
21-Dec-2023 10:38 PM 5710
सहारनपुर, 21 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनआकांक्षाओं की कसोटी पर खरी नहीं उतर रही है। श्री राय के नेतृत्व में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन देवबंद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। दारूल उलूम की नगरी देवबंद में यात्रा के दौरान मुस्लिमों का भारी समर्थन मिलने से कांग्रेस नेता गद्गद थे। साथ चल रहे वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने इस यात्रा को मिले समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया। देवबंद में सांपला रोड़ पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनआकांक्षाओं की कसोटी पर खरी नहीं उतर रही है। योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के दौरान जनता से किए वायदों को पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है जबकि पिछली तमाम सरकारों के दौरान हर साल 20 रूपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाया जाता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^