जनता से जुड़ी कोई भी योजना को नहीं किया जाएगा बंद-शर्मा
25-Dec-2023 06:18 PM 3141
जयपुर, 25 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शासन में जनता से जुड़ी हुई कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी बल्कि जनता की सेवाओं में जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। श्री शर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती महोत्सव को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के अवसर पर यह बात कही। श्री शर्मा ने इस मौके आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब शासन बदल गया, प्रदेश में सुशासन आ गया। भाजपा सरकार के शासन में जनता से जुड़ी हुई कोई भी योजनाएं बंद नहीं की जाएगी बल्कि जनता की सेवाओं में जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार 100 दिन की कार्य योजना पर कार्य कर रही है। सरकार भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^