जनवरी में थोक महंगाई तीन महीने के निचले स्तर पर
14-Feb-2024 10:37 PM 5222
नयी दिल्ली 14 फरवरी (संवाददाता) फल और सब्जियों की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक मुद्रास्फीति इस वर्ष जनवरी में घटकर तीन महीने के निचले स्तर 0.27 प्रतिशत पर रही है जबकि थोक मुद्रास्फीति जनवरी 2023 में 4.8 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसाी दिसंबर 2023 में यह 0.73 प्रतिशत पर रही है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी। नवंबर में यह 0.39 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में खाद्य सामग्री की महंगाई दर 6.85 प्रतिशत रही जो दिसंबर 2023 में 9.38 प्रतिशत थी। इनमें सब्जियों की महंगाई दर 19.71 प्रतिशत रही, जो दिसंबर 2023 में 26.3 प्रतिशत रही थी। आलू की महंगाई नकारात्मक दायरे में रही। फल, अंडे, दूध, मछली और दूध की कीमतों में गिरावट आई है।ईंधन और बिजली क्षेत्र में जनवरी में मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 0.51 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर 2023 में यह शून्य से नीचे 2.41 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 1.13 प्रतिशत थी, जबकि दिसंबर 2023 में यह शून्य से नीचे 0.71 प्रतिशत थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^