जनविश्वास का टूटना किसी भी विधायक की सबसे बड़ी असफलता: महाना
17-Jun-2023 11:23 PM 3037
लखनऊ 17 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को मुबंई में कहा कि विधानसभा चाहे छोटी हो अथवा बड़ी ,जन अपेक्षाएं हर जगह बराबर होती हैं। इसलिए हर विधायक को छोटी से लेकर बड़ी तक हर जनसमस्या को धैर्यपूर्वक सुनने की आदत डालनी चाहिए। अगर जनविश्वास टूट गया तो वह एक विधायक के जीवन की सबसे बड़ी असफलता होती है। श्री महाना मुबंई में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के अंतिम दिन ‘आर्ट एंड क्राफ्ट आफ डेवलपिंग योर कांस्टीट्यूएंसी’ सत्र के दौरान उपस्थित नौ राज्यों के विधायकों को बार बार चुनाव जीतने के सुझाव दे रहे थें। उन्होंने कहा कि पहली बार तो चुनाव जीता जा सकता है पर अगली बार चुनाव जीतने के लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^