जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
27-Aug-2024 12:23 AM 4978
मथुरा, 26 अगस्त (संवाददाता) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समूचा ब्रज क्षेत्र कान्हा की एक झलक पाने के लिये देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं के जनसैलाब में डूब गया है। तीर्थयात्रियों में यहां के विभिन्न मन्दिरों में दर्शन करने की होड़ लगी हुयी है । एक अनुमान के अनुसार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री विभिन्न मन्दिरों में लड्डू गोपाल की मनोरम छवि के दर्शन कर चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे ने 25 लाख तीर्थयात्रियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने की पुष्टि की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^