जर्मन ओपन: कोविड होने के बाद इंतानोन ने वापस लिया नाम
11-Mar-2022 11:59 PM 4502
मुल्हेम एन डेर रुहर (जर्मनी), 11 मार्च (AGENCY) इंडोनेशिया की शटलर रतचानोक इनतानोन शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमित पाई गईं। इसके साथ ही विश्व की आठ नंबर खिलाड़ी जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई हैं। बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, इंतानोन शुक्रवार की सुबह आयोजित एक अनिवार्य परीक्षण में कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके चलते उनके प्रतिद्वंद्वी चीन के ही बिंग जिओ को वाकओवर दिया गया है।" इंतानोन ने गुरुवार को भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^