जर्मनी ने जापान को हराकर शुरू किया विश्व कप अभियान
14-Jan-2023 10:25 PM 8656
भुवनेश्वर, 14 जनवरी (संवाददाता) दो बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-बी मुकाबले में जापान को 3-0 से परास्त करके अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में विजेता टीम के गोल मैट्स ग्रैम्बुश (36वें मिनट), क्रिस्टोफर रूर (41वां) और थीएस प्रिंस (49वां मिनट) ने किये। पूर्व विश्व विजेता जर्मनी ने पहले ही मिनट से आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन पहले और दूसरे क्वार्टर में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। शुरुआती हाफ में जापान के रक्षण को भेदने की नाकाम कोशिशों के बाद जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में अधिक निर्भीकता के साथ कोरियाई अर्द्ध में जगह बनानी शुरू कर दी। उन्हें इसका फल 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के साथ मिला, जिसे कप्तान ग्रैम्बुश ने गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^