जौनपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
24-Nov-2023 09:37 PM 10033
जौनपुर, 24 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित की जा रही प्रमुख योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाने एवं आम जनमानस को उपलब्ध कराने और समाज में अन्तिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से केेन्द्र सरकार द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रारम्भ की जा रही है। जनपद में यह यात्रा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के द्वारा एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^