02-Mar-2024 04:15 PM
4883
रांची, 02 मार्च (संवाददाता)
झारखंड में हजारीबाग लोकसभा सीट से दो बार सांसद और केंद्र में मंत्री रहे जयंत सिन्हा लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे।
श्री सिन्हा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर इस आशय का आग्रह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया है। उन्होंने प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वे भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्जन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके।
उल्लेखनीय है कि जयंत सिंहा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग से विजय रहे थे। उनसे पहले उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा कई बार हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट भाजपा इस बार एनडीए में शामिल सहयोगी दल आजसू पार्टी के लिए छोड़ सकती है। आजसू पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में गिरिडीह की जगह हजारीबाग सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। श्री चौधरी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में आने वाले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव भी जीत चुके हैं, वहीं अभी रामगढ़ से उनकी पत्नी सुनिता चौधरी विधायक हैं।...////...