जयपुर में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव का किया प्रयास
05-Aug-2023 01:58 PM 2657
जयपुर 05 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था एवं महिला अत्याचार को लेकर अचानक मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने शनिवार को अपना पदभार संभालते ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव के लिए निकल पड़े। लेकिन पुलिस ने इन्हें सिविल लाइंस फाटक पर रोक लिया और बिना अनुमति के प्रदर्शन के लिए निकले इन भाजयुमों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया, इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के चोंटे भी आई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^