जयवीर सिंह ने मैनपुरी में किया जैन कीर्ति स्तंभ का शिलांयास
09-Mar-2024 08:39 PM 6294
मैनपुरी 09 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी के कुरावली में जैन कीर्ति स्तंभ का शिलान्यास, पूर्व मंत्री स्व. मलिखान सिंह राठौर जी की प्रतिमा का अनावरण, महर्षि कश्यप चौक का लोकार्पण एवं पनवाह स्थित कालसेन देव मंदिर, मनोना स्थित शिव मंदिर, कुरावली स्थित प्राचीन कुरैट मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज यह चौक अंहिसा के नाम से जाना जायेगा, जैन स्तंभ हमेशा जैन समाज की कीर्ति, यश-वैभव का प्रतीक के रूप में यहां स्थापित होकर हम सबको एक गौरवमयी अनुभव करायेगा। विधानसभा 2022 में यहां की जनता ने हमे अपने सेवक के रूप में चुनकर सेवा करने का अवसर दिया, यह स्थान हमे यहां की जनता ने दिया है, वह स्थान जयवीर सिंह का नहीं बल्कि जन-जन का है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^