जे पी नड्डा के निवास पहुंचकर विष्णुदत्त शर्मा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
02-Dec-2021 07:38 PM 6217
भोपाल, 02 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा को अंगवस्त्र पहनाकर उन्हें भगवान गणेशजी की प्रतिमा भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की मंगल कामना की। श्री शर्मा के साथ प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद केपी यादव, बैतूल सांसद डी डी उइके ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^