जी-20 के बाद सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा भारत मण्डपम्
17-Aug-2023 08:38 PM 8298
नयी दिल्ली 17 अगस्त (संवाददाता) अगले माह जी-20 शिखर सम्मेलन के संपन्न होने के बाद राजधानी में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केन्द्र ‘भारत मण्डपम्’ देशवासियों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज यहां भारत मण्डपम् में पत्रकारों के एक दल से मुलाकात की और उन्हें देश के इस सबसे बड़े एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस सम्मेलन केन्द्र को विस्तार से दिखाया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि जी-20 के शिखर सम्मेलन के संपन्न होने के बाद इसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए खोल दिया जाएगा। कोई भी भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) से इसकी बुकिंग करा सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^