जी-7 देशों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के विरोध में एकजुटता की जतायी प्रतिबद्धता
19-May-2023 07:11 PM 6776
हिरोशिमा 19 मई (संवाददाता) जी-7 (सात देशों के समूह) के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के विरोध में एकजुटता की प्रतिबद्धता जतायी। जी-7 देशों की ओर से जारी बयान में कहा गया है , “ हम जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध, अनुचित और अकारण युद्ध के विरोध में एक साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।” बयान में कहा गया है “ जी-7 देशों के नेताओं ने रूस द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन की तीखी निंदा की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रूस द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं सहित रूस की आक्रामकता के लिए महत्वपूर्ण सभी वस्तुओं का निर्यात हमारे सभी अधिकार क्षेत्रों में प्रतिबंधित हो।” श्री ज़ेलेंस्की के शनिवार को जापान पहुंचने और दूसरे दिन जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। समझा जाता है कि वह जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जो मार्च में यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के लिए कीव गए थे। वह हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय का भी दौरा कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^