जीएसएलवी-एफ14/ इनसैट-3डीएस मिशन के लिए तैयार इसरो
08-Feb-2024 11:19 PM 2425
चेन्नई, 08 फरवरी (संवाददाता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 17 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी का उपयोग करते हुए मौसम विज्ञान एवं आपदा से संबंधित चेतावनी देने वाले उपग्रह इनसैट-3डीएस का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है। इसरो ने गुरुवार को कहा कि जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन श्रीहरिकोटा के शार-रेंज से 17 फरवरी को 17.30 बजे उड़ान भरेगा। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट में कहा कि जीएसएलवी-एफ14/इन्सैट-3डीएस मिशन: 17 फरवरी, 2024 को शाम 5:30 बजे एसडीएससी-शार, श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए निर्धारित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^