झांसी डकैती कांड खुलासा: मुठभेड़ में दबोचे गए दाे डकैत, नगदी बरामद
24-Mar-2023 09:02 PM 6017
झांसी 24 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम खैरो में हुई डकैती मामले में पुलिस को दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने यहां पुलिस लाइन में शुक्रवार को संवाददाताओं के समक्ष इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों गुरूसरांय के खैरो गांव में एक जैन परिवार के घर हुई डकैती मामले के खुलासे के लिए पांच अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। जांच में पता चला था कि आठ बदमाशों ने इस लूट कांड को अंजाम दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^