झांसी: जनपद में मोटे अनाज को बढ़ावा देने को निकाली गयी रैली
04-Oct-2023 08:33 PM 2536
झांसी 04 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में में मोटे अनाज की फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय ‘ मिलेट जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार से नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर श्री अन्न रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों का सेवन करने से अनेक रोगों से बचा जा सकता है। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को ‘ अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ घोषित किया है। इसका उद्देश्य मोटे अनाजों के उत्पादन और उनके लाभों को लोगों के सामने प्रस्तुत करना और लोगों को इन्हें अपने आहार में शामिल करने के लिए जागरूक करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^