झांसी जिला अस्पताल में लगायी गयी अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन
13-Sep-2023 06:41 PM 2754
झांसी 13 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअली लोकार्पण किया। यहां जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के क्रम में शासन -प्रशासन द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के तहत ही नवस्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री द्वारा वर्चुअली किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^