झांसी किसान मेले में पद्मश्री प्राप्त किसानों ने सांझा किये खेती से जुड़े अनुभव
09-Feb-2024 10:18 PM 5604
झांसी 09 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के चल रहे उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किसानों ने मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे बुंदेलखंड के किसानों के साथ खेती किसानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किये। विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य पंडाल में कृषि और संबंधित क्षेत्रों पर अनुभव सांझा करना विषय पर प्रथम तकनीकी सत्र आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता झांसी मंडलायुक्त डॉ़ आदर्श सिंह ने की। सह अध्यक्ष कुलपति बांदा कृषि विश्वविद्यालय, डॉ़ नरेन्द्र प्रताप सिंह, भारतीय किसान संघ के मोहनी मोहन मिश्रा, दीनदयाल शोध संस्थान के अतुल जैन रहे। कार्यक्रम संयोजक निदेशक शोध डॉ़ सुशील कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं पद्मश्री किसानों का स्वागत परिचय कराया। पद्मश्री किसानों कंवल सिंह चौहान, रामरत्न वर्मा, सेठपाल सिंह, जलयोद्धा के नाम से जाने जाने वाले उमाशंकर पाण्डे और चन्द्रशेखर सिंह ने अपनी सफलता की कहानी को सांझा किया। इन पांचों किसानों ने कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उच्च कोटि का काम कर किसानों को अपने अपने क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ आधुनिक तकनीकी की मदद से अधिकतम लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया ताकि किसान दीन हीन स्थिति से बाहर निकल उद्यमी किसान के रूप में स्थापित हो सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^