झांसी मंडलायुक्त ने नगर निगम को दी पानी के रिसाव ढूंढने की जिम्मेदारी
08-Apr-2022 10:31 PM 4763
झांसी 08 अप्रैल (AGENCY) उत्तर प्रदेश के झांसी में बढ़ती गर्मी से साथ बढ़ी पानी की किल्लत से निपटने के लिए झांसी मंडलायुक्त डॉ़ अजयशंकर पांडेय ने विशेष प्रयास शुरू कर दिये है और इसी के तहत पानी की बरबादी रोकने के लिए उसके रिसाव (लीकेज) ढूंढने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी है। मंडलायुक्त द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया कि नगर निगम द्वारा लीकेज पकड़ने का यह अभियान कल से प्रारम्भ होकर मंगलवार तक चलेगा और नगर निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के आधार पर जल संस्थान को तीन दिन के अन्दर सारे पानी के लीकेज को ठीक करके रिपोर्ट देनी होगी। मण्डलायुक्त ने महाप्रबन्धक, झांसी मंडल जल संस्थान को निर्देश दिये हैं कि मंगलवार से दोगुनी क्षमता के साथ एक विशेष अभियान चलाकर पायी गयी सभी लीकेज को ठीक करायें जल संस्थान के इतिहास में लीकेज पकड़ने के लिये पहली बार एक अलग विभाग को यह दायित्व सौंपा गया है ताकि जनता को पेयजल की समस्याओं से न गुजरना पड़े। आदेश में कहा गया कि नगर निगम द्वारा ढूंढे गए रिसाव की जलसंस्थान तत्काल मरम्मत करायेगा और ठीक होने की सूचना पर क्षेत्रीय सभासद से हस्ताक्षर भी कराये जायेंगे। डॉ़ पांडेय का यह दृष्टिकोेण है कि झांसी मण्डल के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचे, यहीं नहीं इसको साकार करने के लिये उन्होंने नगर निगम के कर्मियों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाकर अभियान की शुरूआत कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^