झांसी में कला एवं साहित्य महोत्सव “जल उत्सव” की धूम
03-Dec-2023 01:29 PM 2911
झांसी 03 दिसंबर (संवाददाता) झांसी में नगर निगम , स्मार्ट सिटी लिमिटेड, और झांसी विकास प्राधिकरण में चल रहे तीन दिवसीय कला एवं साहित्य महोत्सव (जल उत्सव) इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां गंगाधर राव सभा मंच और दीनदयाल सभागार में इस उत्सव के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रमाें का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जहां एक ओर कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ और युवाओं की प्रतिभाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इन क्षेत्रों से जुड़े विख्यात लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में आज सुबह जानी मानी लेखिका पूर्वा नरेश के नाटक “ रंगमंच में महिलाएं” का मंचन किया और इस भावपूर्ण प्रस्तुति से मौजूद लोग आह्लादित नजर आये। जाने माने लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने “ तेरी मेरी कहानी” कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इसके बाद बुंदेलखंड की धरती से साहित्य का उद्भव विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कला एवं साहित्य उत्सव को जल उत्सव का नाम दिया गया है और इसके तहत विश्व प्रसिद्ध नाट्यकला, लेखकों और प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां तथा कार्यशालाओं को आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों को झांसी की कला और साहित्य की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^