झांसी प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी निर्वाचन संबंधी जानकारी
17-Mar-2024 07:37 PM 7844
झांसी 17 जनवरी (संवाददाता) लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के बाद झांसी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के जिलाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर आवश्यक जानकारियां मुहैया करायीं। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थितों को आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पूरी पारदर्शी, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^