झांसी रेल मंडल में मनाया गया स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस
20-Sep-2023 09:09 PM 5457
झांसी 20 सितंबर (संवाददाता) उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में स्वच्छ पखवाड़े -2023 के तहत बुधवार को मनाये गये स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस पर झांसी मंडल की और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों और कोचों की वृहद स्तर पर अभियान चलाकर सफाई करायी गयी। गाड़ियों में सफाई व्यवस्था रेल अधिकारीयों द्वारा परखी गयी तथा आवश्यकतानुसार सफाई स्तर की बेहतरी हेतु निर्देश दिए I इस दौरान मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में सफ़र कर रहे यात्रियों से उनका स्वच्छता सम्बंधित अनुभव प्राप्त करने हेतु फीडबैक भी लिया जा रहा है तथा बायो टॉयलेट के प्रयोग सम्बंधित जागरूकता भी फैलाई जा रही है | स्टेशन यार्ड तथा वाशिंग लाइन आदि में भी श्रमदान कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^