झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को राजस्थान स्थानांतरित करने की सिफारिश
31-Dec-2023 10:02 PM 2084
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर को राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का अनुरोध स्वीकार करते हुए उनके स्थानांतरण की सिफारिश करने का फैसला लिया। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की सदस्यता वाली कॉलेजियम ने 29 दिसंबर की बैठक में यह फैसला लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^