झारखंड के मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में बताएं शिव सोरेन कौन हैं,हेमंत कुमार सोरेन कौन हैं,दुर्गा प्रसाद सोरेन कौन हैं :बाबूलाल मरांडी
19-Aug-2023 03:17 PM 1929
रांची, 19अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को मोरहाबादी मैदान में सभा आयोजित कर बताना चाहिए कि जालसाजी करके,नाम बदलकर गरीब आदिवासी की जमीन हड़पने वाले ये शिव सोरेन कौन हैं,हेमंत कुमार सोरेन कौन हैं,बसंत कुमार सोरेन कौन हैं,और दुर्गा प्रसाद सोरेन कौन हैं? श्री मरांडी आज संकल्प यात्रा के तीसरे दिन पथरगामा पहुंचे। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने फिर एकबार झारखंड सरकार पर बड़ा हमला बोला।उन्होंने कहा अपने आप को आदिवासियों का मसीहा बताने वाले राज्य में सत्तासीन सोरेन परिवार ने राज्य में घूम घूम कर आदिवासियों की जमीन लूटी है। ऐसे में गरीबों आदिवासियों की जमीन कैसे बचेगी जब रखवाला ही लूटने में जुटा है। उन्होंने कहा कि अब इन्हें दंडित करने का समय आ चुका है।उन्होंने कहा कि ये तो कुछ नमूना है पता नहीं ईडी,सीबीआई जांच में और कितना उजागर होगा।कहा कि यदि मुख्यमंत्री बेदाग हैं तो ईडी की पूछताछ से क्यों भाग रहे उन्हे तो डटकर मुकाबला करना चाहिए। श्री मरांडी ने कहा राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का आह्वान किया है। उन्होंने जनता से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खड़ा होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने विकास को रोक रखा है। परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार के खजाने को भरने केलिए सत्ता में आती हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो,कांग्रेस ,राजद तीनो परिवारवादी पार्टियां झारखंड को लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि ये जबतक सत्ता में रहेंगे राज्य का विकास नहीं होगा। श्री मरांडी ने कहा कि यह सरकार राज्य के खान,खनिज का अवैध उत्खनन करा रही क्योंकि अवैध तरीकों से वसूली हेमंत सोरेन की तिजोरी भरेगी जबकि वैध खनन का पैसा सरकार के खजाने में जाता जिससे जनता की भलाई होती। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बालू घाट आम जनता केलिए खोल दिए गए थे लेकिन आज हेमंत सरकार अवैध तरीके से बड़े बड़े ट्रक में भरकर बालू को बिहार,और अन्य प्रदेशों में भेज रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^