झारखंड के रांची में ईडी के समन के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं गये ईडी कार्यालय
23-Sep-2023 11:44 PM 7715
रांची, 23 सितंबर (संवाददाता) झारखंड के रांची में ईडी के चौथे समन के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यहां ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे। ईडी ने जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री को समन भेजकर शनिवार को कार्यालय बुलाया था। लेकिन शनिवार को सीएम सचिवालय का एक कर्मी पत्र लेकर ईडी दफ्तर पहुंचा। सीएम सचिवालय से आए कर्मी ने ईडी को पत्र सौंप दिया। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम सचिवालय से आए सूरज कुमार से बातचीत करनी चाही, लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह सीएमओ से आये है और पत्र देने आये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^