झारखंड के सौरभ तिवारी ने की सन्यास की घोषणा
12-Feb-2024 07:19 PM 2095
जयपुर 12 फरवरी (संवाददाता) तीन एक दिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के सौरभ तिवारी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सौरभ पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से परेशान थे। वह फ़िलहाल झारखंड की रणजी टीम के साथ हैं। 15 फ़रवरी से शुरू हो रहे झारखंड और राजस्थान का रणजी मैच उनके करियर का आख़िरी मैच होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^