18-Aug-2024 11:47 PM
2788
रांची,18अगस्त (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के द्वारा लिखे गए मार्मिक पत्र पर प्रतिक्रिया दी।
श्री मरांडी ने आज कहा झारखंड मुद्रा मोर्चा अब केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।कहा कि कभी विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, लोबिन हेम्ब्रम,दुर्गा सोरेन जैसे नेताओं की पार्टी रही झारखंड मुक्ति मोर्चा अब जेल से संचालित होने वाली दलालों,बिचौलियों की पार्टी बन चुकी है।कहा कि यह देखकर बहुत दुख होता है कि चंपाई सोरेन जी ने जिस पार्टी के प्रति अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया, उन्हें ही तिरस्कृत कर मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, उनके अधिकारों का हनन कर जबरन कार्यक्रमों को स्थगित किया गया।...////...