झारखंड सरकार जातिगत आधारित जनगणना कराने के पक्ष में है:हेमंत सोरेन
21-Dec-2023 10:11 PM 4560
रांची, 21 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में कहा कि सरकार जातिगत आधारित जनगणना कराने के पक्ष में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण जहां तक ओबीसी और अन्य वर्गों की बढ़ाने की बात है। यह विषय राजभवन में है। उन्होंने कहा कि विधेयक इस आशा उम्मीद के साथ राजभवन में है कि राज्यपाल महोदय मुहर लगाएंगे। अब तक राज्यपाल ने किसी भी तरह से इस मामले में अवगत नहीं कराया है।सत्र के बाद हमलोग राज्यपाल से मिलकर आग्रह करेंगे कि आरक्षण से संबंधित विधेयक स्पष्ट हो। मुख्यमंत्री विधायक प्रदीप यादव के प्राइवेट बिल पर जवाब दे रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^