14-Oct-2023 03:27 PM
2242
रांची, 14 अक्टूबर(संवाददाता)
झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिये झारखण्ड वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का आयोजन हो रहा है। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।
राज्य सरकार के खेल विभाग ने ट्राफी टूर प्रोग्राम की सूची जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है।
इन शहरों में खेला जायेगा मैचः*
14 अक्टूबर 2023 देवघर और गोड्डा,15 अक्टूबर 2023
साहेबगंज और पाकुड़,16 अक्टूबर 2023 दुमका और जामताड़ा,17 अक्टूबर 2023
धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा,18 अक्टूबर 2023
गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा ,
19 अक्टूबर 2023 रामगढ़ और हजारीबाग,20 अक्टूबर 2023
चतरा और पलामू,21 अक्टूबर 2023
गढ़वा और लातेहार,22 अक्टूबर 2023लोहरदगा और गुमला,
23 अक्टूबर 2023 सिमडेगा और
24 अक्टूबर 2023 खूंटी।...////...