जिम्बाब्वे में बस-ट्रक की टक्कर से 24 लोगों की मौत
13-Feb-2025 08:07 PM 5128
हरारे,13 फरवरी (संवाददाता) जिम्बाब्वे के माटाबेलेलैंड दक्षिण प्रांत में गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। सरकारी अखबार ‘द हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना दक्षिणी सीमावर्ती शहर बेइटब्रिज के पास एक टोलगेट पर हुई। घटना में 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सात अन्य ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार घायलों में से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस दक्षिण अफ्रीकी सीमा के पास बेइटब्रिज की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा में 34 टन मैग्नीशियम लेकर आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गयी। बस में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^