21-Mar-2023 06:48 PM
4721
नयी दिल्ली 21 मार्च,(संवाददाता) रिलायंस जियो की ट्रू5जी सेवा अब देश के 406 शहरों में पहुंच गई है। 400 से अधिक शहरों में ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च करने वाली जियो देश की पहली कंपनी बन गई है। नए लॉन्च किए गए अधिकांश शहरों में 5जी लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 41 नए शहर जियो ट्रू5जी से जुड़ गए। नए जुड़े शहरों की लिस्ट में आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, गोवा का मडगांव, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट शामिल हैं।...////...