जोधपुर में हुए ऐतिहासिक बहुआयामी विकास कार्य-गहलोत
23-Jul-2023 04:57 PM 4921
जयपुर, 23 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुरवासियों को 139 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरदारपुरा, सूरसागर, जोधपुर शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्रों के 308 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही, लोक कलाकारों के आवास के सपनों को साकार करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लोक कला नगर आवासीय योजना, चौखा की आवेदन पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि प्रदेश के हर जिले में बहुआयामी विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जोधपुर में सुगम, सुरक्षित सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सरंचनाओं का मजबूती से विस्तार किया जा रहा है। इस शहर का हर दृष्टि से तीव्रतर विकास हुआ है, जिससे यह शहर देश में अग्रणी एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है। देश में जोधपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सभी तरह की विश्वस्तरीय संस्थाएं एक साथ संचालित हैं। यहां एम्स, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल, आयुर्वेद, विधि एवं पुलिस विश्वविद्यालय सहित सभी प्रमुख संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर में पिछले चार वर्षों में जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं। भविष्य में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। स्थानीय आमजन की अनुशंसा पर हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि तथा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में जोधपुर के विकास पर जोधपुरवासियों को गर्व होना चाहिए। श्री गहलोत ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए जिलों की घोषणा पर कहा कि जितने छोटे जिले होंगे, वहां उतना ही अधिक प्रशासनिक एवं विकास कार्य होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^