जून में निर्यात 22 प्रतिशत घटा
14-Jul-2023 11:10 PM 3878
नयी दिल्ली 14 जुलाई (संवाददाता) भारत का निर्यात में जून 2023 में 22 प्रतिशत गिरकर 32.97 अरब डॉलर पर आ गया जबकि जून 2022 में यह 42.28 अरब डॉलर रहा था। जून 2023 के निर्यात में हुयी गिरावट पिछले तीन सालों में सबसे अधिक है। निर्यात में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और यूरोप के बाजारों में मांग में कमी आने को माना जा रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय आज जारी निर्यात आंकडों के अनुसार जून 2023 में व्यापार घाटा 20.3 अरब डॉलर पर रहा है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 22.07 अरब डॉलर था। इस दौरान आयात भी 17.48 प्रतिशत गिरकर 53.10 अरब डॉलर पर रहा जबकि जून 2022 में यह 64.35 अरब डॉलर रहा था। इस तरह से व्यापार घाटा 20.3 अरब डॉलर का रहा है। मई 2020 में कोरोना के कारण निर्यात में 36.47 प्रतिशत की गिरावट हुई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^