जोशी एवं सिंह ने राजस्थान में भाजपा की जीत पर नड्डा एवं शाह का जताया आभार
04-Dec-2023 11:21 PM 4442
जयपुर 04 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इन दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में श्री नड्डा से उनके निवास और श्री शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश की जनता एवं भाजपा परिवार की ओर से आभार प्रकट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^