जोशी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलायी
29-Jan-2024 05:11 PM 7007
नयी दिल्ली 29 जनवरी (संवाददाता) संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के बजट सत्र से पहले दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलायी है। यह सर्वदलीय बैठक मंगलवार यानी 30 जनवरी पूर्वाह्न साढे ग्यारह बजे संसद पुस्तकालय भवन में होगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं को देखते हुए यह 9 फरवरी को समाप्त हो सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस वर्ष लोकसभा चुनाव का देखते हुए सरकार अंतरिम बजट लेकर आ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^